पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शासन की जनहितैषी योजना बताई मुख्यमंत्री चाैहान का संदेश सुनाया

शासन की जनहितैषी योजना बताई मुख्यमंत्री चाैहान का संदेश सुनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चलो पंचायत अभियान के तहत सोमवार को भाजपा पदाधिकारियों ने ब्लॉक की सभी पंचायतों में जाकर ग्रामीणों को शासन की जनहितैषी योजनाएं बताईं। लाभांवित हितग्राहियों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री का संदेश सुनाया। युवा मोर्चा की टीम सदस्यों ने कार्यकर्ताओं को बैच लगाकर सम्मानित किया।

मामटखेड़ा में मंडल अध्यक्ष महेश सोनी ने कहा सरकारी गरीबों को पक्के मकान बनाकर दे रही है। महिलाओं के लिए फ्री रसोई गैस कनेक्शन और हर घर बिजली पहुंचाने का काम कर ही है। जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, स्थानीय इकाई अध्यक्ष घनश्याम राठौर, युवा मोर्चा प्रमुख अर्जुन शर्मा, भूपेंद्र धनगर ने पार्टी ध्वज की पूजा की। प्रवासी अतिथि सुरेश चौरड़िया, पंकज कांठेड़ ने सीएम संदेश का वाचन किया। संचालन राजेश व्यास ने किया। आभार घनश्याम राठौर ने माना।

जावरा | भाजयुमो पदाधिकारी चलो पंचायत अभियान के तहत पंचायत पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू हुए। ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। पंचायत प्रभारी अखिलेश चपडोद ने हितग्राहियों का सम्मान किया। बद्रीलाल शर्मा, सुभाष पांचाल, घनश्यामसिंह सोलंकी मौजूद थे।

उज्जवला और लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों का सम्मान किया

भूतेड़ा में हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देती भाजपा जिला मंत्री हाड़ा।

कहीं पार्टी का झंडा फहराया तो कहीं विकास कार्यों के पत्रक बांटे

आलोट | शेरपुरखुर्द पंचायत में अंत्योदय समिति सदस्य ओपेंद्रसिंह यादव ने बताया विधायक के प्रयासों से क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य हाे रहे हैं। भीम पंचायत में मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी, तालोद में जिला महामंत्री रमेश मालवीय, कलासिया में जनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहार, कमल गुप्ता, शीशाखेड़ी में अनिल चौपड़ा, खजुरी देवड़ा में मनोज गुप्ता, मोहक मेहता आदि ने ग्रामीणों से चर्चा की। बरखेड़ाकलां के जोगणिया माता मंदिर पर प्रभारी जिला योजना समिति सदस्य अनिल भरावा ने हितग्राहियों का सम्मान किया।

ढोढर | पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर महावर ने सीएम योजना की जानकारी दी। सरपंच प्रतिनिधि बापूलाल आंजना, पवनसिंह हाड़ा, रामचंद्र शर्मा मौजूद थे।

महिदपुर रोड | विधायक जितेंद्र गेहलोत ने खारवाकलां पहुंचकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी, लाभार्थी हितग्राहियों का सम्मान किया। ओमप्रकाश पोरवाल, लालसिंह डांगी, जिला पंचायत सदस्य प्रतापसिंह चौहान मौजूद थे। गांव कल्लूखेड़ा में पार्टी झंडा फहराया। गांव कसारी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालसिंह डांगी की उपस्थिति में हितग्राहियों का सम्मान हुआ। गांव डेलवास में भी विधायक गेहलोत ने हितग्राहियों का सम्मान किया।

रिंगनोद | भाजपा व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हितग्राहियों का सम्मान किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर महावर ने योजनाओं के बारे में बताया। सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल आंजना, पवनसिंह हाड़ा आदि मौजूद थे।

केरवासा | गांव खोखरा में महेंद्रसिंह दादू ने ग्रामीणों को पार्टी की नीति बताई। सरपंच जीतू बना ने वरिष्ठों का सम्मान किया। विकास कार्यों के पत्रक बांटे। गांव पीरहिंगोरिया में भी ग्रामीणों से चर्चा की। संचालन अर्पित शिकारी, आभार सरपंच अमृतराम चौधरी ने माना।

नेतावली | भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य विनोद शर्मा, विधायक प्रतिनिधि मनोज मेहता ने योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया। पन्नालाल पाटीदार सहित ग्रामीण मौजूद थे।

रोला | भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष अक्षय मेहता, समाजसेवी राकेश मुखिया ने योजना का प्रचार करते हुए हितग्राहियों का सम्मान किया। संचालन समरथ पाटीदार ने किया। आभार सरपंच कंवरलाल पाटीदार ने माना।

भूतेड़ा में ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़ने का कहा। उज्जवला योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों का भाजपा जिला मंत्री निर्मला हाड़ा ने सम्मान किया। लुहारी व बोरदा में भाजपा पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। मतदाताओं का सम्मान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.दिलीप शाकल्य, लोकेश शर्मा, दिलीप राठौर, भाकिमो जिला महामंत्री मदन चौहान उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...