कोमलचंद्र श्रीमाल की स्मृति में बांटे सकोरे
जावरा | जनरल मर्चेंट एसोसिएशन की साधारण सभा बोर्डियाकुआं स्थित गुरूकृपा होटल में हुई। इसमें एसोसिएशन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। स्व. कोमलचंद्र श्रीमाल की स्मृति में पुत्र मनीष श्रीमाल, संदीप श्रीमाल ने पक्षियों के पानी के लिए सदस्यों को सकोरे बांटे। संस्था अध्यक्ष अशोक मोदी, सचिव दिनेश शर्मा, कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मीनारायण सोनगरा, सुनील मेहता, संतोष पांचाल, शंकर गांधी, प्रणय चत्तर, गिरीश अग्रवाल, संदीप बारोड, मुकेश मालक, राजेंद्र सुराणा, गोपाल शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन अभिषेक अग्रवाल ने किया। आभार सुनील हरण ने माना।