पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संयम शिखर स्पर्शोत्सव कल से शुरू, महापूजन, धर्मसभा और भक्ति भावना होगी

संयम शिखर स्पर्शोत्सव कल से शुरू, महापूजन, धर्मसभा और भक्ति भावना होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ और रजत जयंती महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में वर्षीतप आराधक पीयूषचंद्रविजयजी के संयम जीवन के 25 साल पूरे होने पर तीन दिनी संयम शिखर स्पर्शोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री राजेंद्र सूरि जैन दादावाड़ी पर दोपहर में विभिन्न धार्मिक आयोजन और रात में भक्ति भावना होगी।

दादावाड़ी पर 18 मई को सुबह 9 बजे श्रीवर्धमान शक्रस्तव महाभिषेक, 8 बजे नवकारसी, 9.15 बजे संयम वंदनावली, 12.39 बजे 108 पार्श्वनाथ महापूजन होगी। 19 मई को सुबह 6 बजे श्री राजेंद्रसूरि सहस्त्राभिषेक, 7.30 बजे नवकारसी होगी। 8.30 बजे आचार्यश्री का मंगलप्रवेश एवं वरघोड़ा निकलेगा। 11 बजे पाटगादी पर धर्मसभा के बाद राजेंद्रसूरि महापूजन पढ़ाई जाएगी। शाम 7.30 बजे चौबीसी मंडलों की प्रस्तुति दी जाएगी। 20 मई को सुबह 6.30 बजे सामूहिक सामयिक चारित्र पदाभिषेक और 9 बजे धर्मसभा होगी। आयोजनकर्ताओं ने समाजजन से भक्ति महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...