पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कमर पर 600 ग्राम अफीम बांधकर जा रहे युवक को किया गिरफ्तार

कमर पर 600 ग्राम अफीम बांधकर जा रहे युवक को किया गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी थाना पुलिस ने बुधवार सुबह चूरूवाला दाल मिल के सामने फोरलेन पर घेराबंदी कर बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब 600 ग्राम अफीम जब्त की और एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 में प्रकरण दर्ज किया है।

सिटी थाना प्रभारी एस.सी. शर्मा ने बताया बुधवार सुबह करीब 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक पर अफीम लेकर ढोढर से जावरा जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस टीम ने फोरलेन पर घेराबंदी की और ढोढर से बाइक पर आए आरोपी जगदीश पिता नवलदास बैरागी (30) निवासी ग्राम जड़वासा को रोका और तलाशी ली। इसी दौरान आरोपी जगदीश बैरागी की कमर पर बंधे गमछे में 600 ग्राम अफीम छिपा रखी थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने के सब इंस्पेक्टर पी.आर. डावरे ने बताया आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रहे है। उसे बुधवार शाम कोर्ट में पेश किया। जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...