रतलाम | सागोद पुलिया के पास रेलवे पटरी पर रविवार शाम करीब 5.30 बजे एक युवक घायल हालत में मिला। दीनदयाल नगर थाने से पहुंचे चीता फोर्स के आरक्षकों ने उसे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार सिर पर चोट लगने से घायल युवक बेहोश हो गया। इस कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी जेब से अस्पताल की पर्ची मिली है जिसपर जीतू निवासी जावरा फाटक लिखा है।