पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक कटिंग कर कपड़े की तीन गठानें उतारीं

ट्रक कटिंग कर कपड़े की तीन गठानें उतारीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा | फोरलेन पर बदमाशों ने ट्रक कटिंग कर चलते ट्रक से कपड़े की तीन गठानें उतार ली। आईए थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात की शंका कंजरों पर है। पुलिस इसी दिशा में तफ्तीश कर रही है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार तड़के 4 बजे की है। बुरहानपुर से राजस्थान तरफ जा रहे ट्रक में कपड़े की 120 गठानें थीं। रतलाम से ढोढर के बीच किसी ने ट्रक पर चढ़कर तिरपाल काटी और कपड़े की गठानें उतार लीं। ट्रक चालक भगवानलाल डांगी निवासी करणपुर वल्लभनगर उदयपुर (राजस्थान) ने ढोढर समीप टोल नाके पर रुककर वाहन चैक किया तब ट्रक कटिंग की जानकारी ली। इसके बाद शनिवार शाम थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

खबरें और भी हैं...