यज्ञ पूर्णाहुति पर निकाली शोभायात्रा, महाआरती की
ग्राम झालवा में सकल पंच द्वारा आयोजित पांच दिनी श्रीराम मारुति महायज्ञ की रविवार को पूर्णाहुति हुई। सुबह 10 बजे बैंडबाजों के साथ शोभा एवं कलशयात्रा निकली। इसमें युवा भक्ति संगीत पर थिरके। यज्ञाचार्य पंडित दिनेश शिकारी (नगरी वाले) के सानिध्य में महाआरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया।