सोशल मीडिया वॉट्सएप ग्रुप पर भगवान की आपत्तिजनक फोटो डालने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। सिटी थाना प्रभारी एस.सी. शर्मा ने बताया फरियादी पंकज साईंवाल निवासी छोटा मालीपुरा ने शनिवार शाम रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि एक वॉट्सएप ग्रुप पर 17 मई को भगवान का आपत्तिजनक फोटो डाला गया है। इस आधार पर मोबाइल नंबर धारक आरोपी शारदलाल पिता मांगीलाल परमार (42) निवासी खजूरिया थाना बड़ावदा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मोबाइल जब्त किया और रविवार शाम कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी शारदलाल के खिलाफ धारा 188 एवं 295 ए में प्रकरण दर्ज किया है।