विवाह सम्मेलन में समिति ने दी सेवा
जावरा | मोमिन एकता जनसेवा समिति इन दिनों समाज एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करते हुए सेवा क्षेत्र में नए आयाम गढ़ रही है। मुस्लिम समाज के युवाओं ने इस कमेटी का गठन विभिन्न सेवा गतिविधियों के लिए किया है। मोइन खान ने बताया समिति सदस्य सामाजिक व अन्य सार्वजनिक आयोजनों में आरओ वॉटर की नि:शुल्क व्यवस्था करते हैं। यदि शादी या अन्य किसी मांगलिक आयोजन के दौरान भोजन बच जाता है तो उसे जरूरतमंद लोगों तक वितरण करवाया जाता है। लावारिस शवों के कफन से लेकर अंतिम क्रिया तक की जिम्मेदारी संस्था ने कई बार निभाई है। संचालक मंडल में शामिल अफरोज मंसूरी, हाजी हामिद भाई, साजिद नूर, मंजूर खां, वसीम शेख, रहमान शेख व अन्नू खां आदि सक्रिय रूप से सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे हैं। हाल ही में उत्कृष्ट स्कूल के पास हुए विवाह सम्मेलन में भी समिति ने सेवा दी।