काॅम्पीटिशन एक्जाम की दी काउंसलिंग
जावरा | संस्था स्पेक्ट्रम ने कर्नावट एवेन्यु में रविवार को निशुल्क करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया। संस्था के अमित जैन ने विद्यार्थियों व अभिभावकों की काउंसलिंग की। बच्चों को करियर संबंधी गाइडेंस दिया। सेमिनार में आशीष मोघे, शरद खरे, रवि पोरवाल, अशोक पोरवाल, अश्विन गंगवाल ने अलग-अलग विषयों से जुड़ी बाते बताई। वहीं आईआईटी, एनईईटी, मैथ्स, सीए, सीपीटी, सीएलएटी, एडमिनिस्ट्रेटिव एक्जाम के संबंध में जानकारी दी। संचालन आशीष सकलेचा ने किया। आभार राम सिपाही सिंह ने माना।