पिस्टल व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
रतलाम | सुखेड़ा के पास केसरपुरा में पुलिस ने एक आरोपी के पास से पिस्टल और कारतूस जब्त किया। न्यायालय से आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन रिमांड पर सौंपने के आदेश हुए। सुखेड़ा चौकी प्रभारी लोकेंद्रसिंह डावर ने बताया सूचना मिली थी कि केसरपुरा प्राथमिक विद्यालय के पास एक व्यक्ति पिस्टल बेचने की बात कर रहा है। एसआई डावर एएसआई के.के.सिंह, आरक्षक महेंद्रसिंह, सतपाल सिंह, अवधेश परमार को लेकर पहुंचे और हुलिये के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली। उससे पिस्टल व एक कारतूस मिला। आरोपी ने नाम अरुणसिंह पिता कोदरसिंह (42) निवासी शेरपुरबुजुर्ग (ताल) हाल मुकाम सुखेड़ा बताया। आरोपी को जावरा में न्यायिक दंडाधिकारी पुष्कर उइके के सामने पेश किया जहां से 16 अप्रैल तक रिमांड पर पुलिस को सौंपने के आदेश हुए।