पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक भी स्तंभ क्षतिग्रस्त हुआ तो बिखर जाएगा जैन शासन

एक भी स्तंभ क्षतिग्रस्त हुआ तो बिखर जाएगा जैन शासन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नामली | जैन शासन के चार स्तंभ साधु, साध्वी, श्रावक और श्राविका पर टीका है। यदि एक भी स्तंभ क्षतिग्रस्त हो जाए तो यह शासन बिखर जाएगा। इस शासन काे पाने के लिए राजा-महाराजाओं ने भी तप-आराधना की है। इसलिए आप इसे व्यर्थ में न गंवाएं। यह बात कीर्तिचंद्र सूरीश्वरजी ने उपाश्रय में कही। वे जावरा से रतलाम की ओर विहार करते समय यहां रुके। शुक्रवार सुबह 7 बजे जैन श्रीसंघ ने आचार्य कीर्तिचंद्र सूरीश्वरजी, कीर्तिदर्शन सूरीश्वरजी आदि ठाणा 5 व भक्तिपूर्णा श्रीजी आदि ठाणा 4 की अगवानी की। नवकारसी का लाभ पूनम मंडल ने लिया। शनिवार को मुनिमंडल रतलाम की ओर विहार करेंगे।

खबरें और भी हैं...