पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोक सेवा केंद्र जनपद से पुन: तहसील में लाएं

लोक सेवा केंद्र जनपद से पुन: तहसील में लाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा | लोग सेवा गारंटी में 250 से अधिक सेवाओं का ऑनलाइन लाभ हितग्राहियों काे मिलता है। पहले केंद्र तहसील परिसर में हाेने से किसान, अभिभाषक सहित आमजन को सुविधा होती थी, लेकिन अब केंद्र 3 किमी दूर जनपद परिसर में शिफ्ट होेने से परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में गुरूवार को जिला योजना समिति सदस्य अजयसिंह भाटी ने प्रभारी मंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें बताया लोक सेवा केंद्र एक साल से जनपद परिसर में बनी नई बिल्डिंग में संचालित हो रहा है। जबकि सिटी से जनपद तक आने-जाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। उन्होंने सभी के हित में केंद्र को पुन: तहसील परिसर में शिफ्ट किए जाने की मांग की। भाटी ने इस मुद्दे को गुरूवार को रतलाम में हुई जिला योजना समिति की बैठक में भी उठाया। जिला प्रभारी मंत्री दीपक जोशी ने कलेक्टर को मामला दिखवाने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...