पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संबंध बनाना आसान पर उन्हें दीर्घकाल तक बनाए रखना मुश्किल हितेशचंद्रविजयजी

संबंध बनाना आसान पर उन्हें दीर्घकाल तक बनाए रखना मुश्किल - हितेशचंद्रविजयजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपसी संबंधों को निभाते समय कभी भी जुबान को कड़वी और आंखों को लाल मत करों। आपसी संबंधों को हमेशा प्रेम, अपनत्व, सामंजस्य से निभाओं। संबंधों को बनाना अासान है, लेकिन उन्हें दीर्घकाल तक बनाए रखना बहुत मुश्किल है। हमेशा दूसरों को वहीं कहे, जो आपको सुनना पसंद हो। कड़वा बोलना और क्रोध करना संबंधों काे खत्म कर देते है।

यह बात मालव केसरी हितेशचंद्रविजयजी ने गुरूवार को पीपली बाजार जैन मंदिर में धर्मसभा दौरान कही। श्रीसंघ अध्यक्ष ज्ञानचंद चौपड़ा ने बताया मुनिश्री पीयूषचंद्रविजयजी के संयम जीवन के 25 साल पूरे होने पर संयम शिखर स्पर्शोत्सव 18 मई से शुरू होगा। धार्मिक आयोजनों के साथ रात में भक्ति भावना होगी। जिसमें इंदौर के लवेश बुरड़, दिलीप सिसौदिया अपनी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव में मालव केसरी हितेशचंद्रविजयजी, कार्यदक्ष मुनिराज पीयूषचंद्रविजयजी, युवा मनीषी दिव्यचंद्रविजयजी, युवा बोधि रजतचंद्रविजयजी, विदुषी साध्वी किरणप्रभाश्रीजी आदि ठाणा-6 अपनी निश्रा प्रदान करेंगे। आयोजन को लेकर दादावाड़ी पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई। प्रतिदिन परमात्मा की आकर्षक अंगरचना होगी।

जैन मंदिर से शुरू हुआ मुनिमंडल का मंगलप्रवेश।

राजेंद्रसुरी जैन दादावाड़ी पर हुआ मुनि और साध्वी मंडल का प्रवेश

प्रचार समिति के विशाल छाजेड़ ने बताया महोत्सव में निश्रा प्रदान करने के लिए मुनिमंडल व साध्वी मंडल का पीपली बाजार जैन मंदिर से राजेंद्रसूरी जैन दादावाड़ी पर गुरूवार को मंगलप्रवेश हुआ। चल समारोह पीपली बाजार जैन मंदिर से शुरू हुआ। इस दौरान श्रीसंघ के मदनसिंह चौरड़िया, विनोद बरमेचा, प्रकाश चौरड़िया, राकेश पोखरना, राजेश बरमेचा, सुभाष डूंगरवाल, अशोक लुक्कड़, अनिल चौपड़ा, ऋषभ पटवा, विभोर जैन, दीपक चंडालिया, अंकित लुक्कड़, विनीत कांकरिया, पक्षाल औरा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...