हतनारा | पिपलौदा थाना क्षेत्र के हतनारा में पुलिस ने 117 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम लगवाया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने हतनारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी किया। पिपलौदा थाना प्रभारी अमित तोलानी (आईपीएस) की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जावरा एसडीएम वीर सिंह थे। आयोजन में छात्रा प्रिया प्रकाश, माया सुरेशचंद, रीना प्रभुलाल, ममता पदम नाथ, आशा हरीशचंद्र, किरण आनंदीलाल, अंकिता बाबूलाल, अनीता शांतिलाल, मधु रमेशचंद्र व तुलसी पाटीदार का सम्मान किया गया। तुलसी का चयन मध्यप्रदेश पुलिस में हुआ है। थाना प्रभारी तोलानी ने बताया ज्यादातर दुर्घटनाओं की वजह ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रहती हैं। रात में दुर्घटना से बचाव में रेडियम सहायक हो सकता है, इसी वजह से यह अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में अब तक 779 ट्रॉलियों पर रेडियम लगाया जा चुका है।