आंबेडकर जयंती का फ्लैक्स लगा रहे युवक को लगा करंट, मौत
पंचेवा | पंचेवा में शुक्रवार रात 8 बजे एक मकान पर चढ़कर आंबेडकर जयंती का फ्लैक्स लगा रहे युवक को 11केवी हाईटेंशन लाइन से करंट लग गया। इससे वह गिर गया। गंभीर हालत में जावरा ले गए। राठौर नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
बल्लू उर्फ बलराम पिता राजाराम मालवीय (18) निवासी पंचेवा गांव के मध्य रतनलाल पाटीदार के मकान पर चढ़कर फ्लैक्स लगा रहा था। मकान के आगे होकर जा रही हाईटेंशन लाइन से हाथ टकरा गया और उसे करंट लगा। करंट से हाथ की अंगुलियां झुलस गई और गिरने से शरीर में कई जगह चोट आई है। ग्रामीणों ने तुरंत जावरा निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। लोगों ने बिजली कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए तार मकानों से दूर करने की मांग की है।