- Hindi News
- National
- तेज हवा के साथ नेतावली में बूंदाबांदी, सड़कें हुईं गीली, तापमान 36 डिग्री रहा
तेज हवा के साथ नेतावली में बूंदाबांदी, सड़कें हुईं गीली, तापमान 36 डिग्री रहा
अप्रैल के दूसरे सप्ताह के आखिर में तेज हवा के साथ आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। सुबह गर्मी और दोपहर बाद बादलों के साथ हवा चल रही है। शाम को मौसम सुहाना हो गया। शुक्रवार को दोपहर में 36 डिग्री तापमान रहा। दिनभर बादलों के साथ हवा चली। गुरुवार के मुकाबले तापमान में 2 डिग्री की गिरावट रही। नेतावली सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में शाम 4.30 बजे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई, जो कुछ देर तक रही।
देरशाम बानीखेड़ी में तेज बारिश, हवा चली- जावरा | शुक्रवार देरशाम 7.30 बजे ताल रोड स्थित बानीखेड़ी में तेज बारिश हुई। संजय जायसवाल ने बताया तेज हवा चली और फिर बारिश शुरू हो गई। दस मिनट तक तेज बारिश से सड़कें तरबतर हो गई। गांव में दो जगह शादी के कार्यक्रम थे, वहां अफरा-तफरी मच गई। बारिश से थोड़ी देर ठंडक रही और फिर उमसभरी गर्मी शुरू हो गई।
असावती | गांव में शाम 6.30 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे मौसम में कुछ देर के लिए ठंडक घुल गई।
नेतावली में बारिश से सड़कें हुई तरबतर