पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अांबेडकर जयंती आज, चल समारोह निकलेगा, आयोजन स्थल पर लगे कैमरे

अांबेडकर जयंती आज, चल समारोह निकलेगा, आयोजन स्थल पर लगे कैमरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाएगी। राष्ट्रीय भीम सेना, अजाक्स समेत विभिन्न संगठनों द्वारा चल समारोह निकाला जाएगा। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के जुटने का अनुमान है। व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट है। आयोजकों ने शांतिपूर्वक कार्यक्रम का अनुरोध किया है।

शनिवार सुबह 10 बजे गीता भवन चौराहे से चल समारोह शुरू होगा। यह कोर्ट समीप बगीचे में पहुंचेगा। यहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन होगी। यहीं पर थोड़ी देर पड़ाव के बाद चल समारोह चौपाटी तरफ बढ़ेगा। कॉलेज मैदान में सभा होगी और आयोजन का समापन।

भीम सेना अध्यक्ष के.के. सिमोलिया व सचिव राजवीर सेरोनिया ने बताया कार्यक्रम की अनुमति लेकर शांतिपूर्वक आयोजन की अपील की है। चल समारोह में शामिल सभी लोग बाबा साहब के सिद्धांत और आदर्शों से जुड़े संदेश देंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम की व्यवस्था और रूट को लेकर दो दिन पहले व्यवस्था जुटा ली है। एसडीएम वीरसिंह चौहान, तहसीलदार राकेश सस्तिया, नायब तहसीलदार सी.एल. टांक, रमेशचंद्र मसारे ने गुरुवार को रूट का निरीक्षण किया।

देरशाम कोर्ट बगीचे में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा के आसपास नगरपालिका ने लाइटें लगाई। यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। सीएसपी आशुतोष बागरी ने बताया आयोजकों की बैठक लेकर वॉलेंटियर को जिम्मेदारी दे दी है। जिलेभर में धारा 144 लगी हुई है, इसका पालन करते हुए कार्यक्रम करने के लिए कहा है।

खबरें और भी हैं...