पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैदल रैली में लगे शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो... के नारे

पैदल रैली में लगे शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो... के नारे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अांबेडकर की जयंती शनिवार को विभिन्न संस्थाओं द्वारा मनाई गई। प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके उपदेशों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय भीमसेना व अजाक्स ने पैदल रैली निकालकर बाबा साहेब के सिद्धांतों को आमजन तक पहुंचाया।

सुबह 11.30 बजे गीताभवन से बैंडबाजों व ढोल-ढमाकों के साथ पैदल रैली शुरू हुई। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई कोर्ट परिसर स्थित उद्यान पहुंची। जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। संस्था पदाधिकारियों ने सभी से बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो.... आदि सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दिलाया। समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने और एकता भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही। रैली में राष्ट्रीय भीम सेना अध्यक्ष किशोर सिमोलिया, सचिव राजवीर सेरोनिया, अजाक्स संघ के जिला सचिव विलियम अल्फ्रेड, ब्लॉक अध्यक्ष जीएल आर्य सहित राकेश ररोतिया, नाथूलाल भारतीय, संजीव रायकवार, कन्हैयालाल दड़िंग, अनिल जटिया, संतोष सूर्यवंशी आदि मौजूद थे। सीएसपी आशुतोष बागरी, टीआई एससी शर्मा, संगिनी स्क्वॉड सुरक्षा के लिए मुस्तैद रही।

पैदल रैली में शामिल भीम सेना व अजाक्स संघ सदस्य।

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अनुसूचित जाति कार्यकर्ताओं का सम्मान किया

भाजपा नगर मंडल ने बाबा साहेब की जयंती मनाई। विधायक डॉ.राजेंद्र पांडेय ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अनुसूचित जाति कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। डॉ.दिलीप शाकल्य, महेश सोनी, अनिल दसेड़ा, नंदकिशोर महावर, सुनील भावसार उपस्थित थे। ब्लॉक व शहर कांग्रेस ने कोर्ट परिसर बगीचे में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों काे याद किया। मप्र कांग्रेस कमेटी सचिव मोहम्मद यूसुफ कड़पा ने कहा बाबा साहेब समाजसुधारक थे। हिम्मतसिंह श्रीमाल, प्रदीपसिंह सोलंकी, डॉ.एचएस राठौर आदि मौजूद थे।

आलोट | तहसील परिसर स्थित गार्डन में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। जनपद सीईओ गोवर्धनलाल मालवीय, तहसीलदार स्वाति तिवारी, अपाक्स अध्यक्ष कालूराम परमार, मोहन पंवार, शंकर सरवन, जुझारसिंह वर्मा, प्रकाश परमार ने बाबा साहेब के जीवन के बारे में बताया। संचालन आनंद चावला ने किया। जीवन डुलगज, हरीश कोठड़ी आदि मौजूद थे।

आलोट | भाजपा, अजा मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा ने तहसील परिसर में बाबा साहेब की जयंती मनाई। दिनेश कोठारी, रमेश मालवीय, गोपाल सिसौदिया, दिलीपसिंह डोडिया, मदन मालवीय आदि मौजूद थे।

रिंगनोद | सुबह 8.30 बजे वाहन रैली निकाली गई। इसमें युवा जय भीम के जयकारे लगाते हुए निकले। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जनपद सदस्य प्रतिनिधि कमलेश जायसवाल, वाघमल रायकवार, किशोर रायकवार, पुरुषोत्तम रायकवार, भूपेंद्र रायकवार, कमलेश रायकवार, दीपक रायकवार आदि मौजूद थे।

असावती | न्यायालय परिसर बहुजन संघर्ष दल जिलाध्यक्ष प्रेमराज परमार, एडवोकेट प्रकाशचंद्र मतानिया, श्याम सूर्यवंशी, नागूलाल हटेला आदि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महू रवाना हुए।

-नेतावली. ग्राम पंचायत में सरपंच प्रतिनिधि पन्नालाल पाटीदार, समाजसेवी अनिलदास बैरागी, सचिव गोपालकृष्ण शर्मा, सहायक सचिव कृष्णपालसिंह भाटी, नागेश्वर पाटीदार, शांतिलाल सोलंकी ने डॉ.अांबेडकर को श्रद्धांजलि दी।

शासन की योजनाएं बताई

रियावन | जनपद पंचायत में ग्रामसभा हुई। सरपंच सूरजबाई आठमिया, सचिव अशोक सेन, सहायक सचिव श्यामसुंदर धाकड़ ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास के 295 आवेदनों का अनुमोदन किया। मावता में पिपलौदा जनपद उपाध्यक्ष श्यामसिंह देवड़ा ने पंचायत के पिछले साल के आय व्यय का ब्यौरा देखा।

मुंडलाकलां | ग्राम पंचायत में सरपंच प्रसादीबाई पाटीदार ने बाबा साहेब के जीवन के बारे में बताया। उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपनाकर हर वर्ग को लाभ दिलाने की बात कही। सामरसिंह, राजाराम पाटीदार, भग्गा मालवीय, परमानंद पाटीदार, गोपालदास बैरागी, राहुल पाटीदार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...