पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हैंडबॉल के ग्रीष्मकालीन शिविर में 50 से अधिक खिलाड़ी ले रहे भाग

हैंडबॉल के ग्रीष्मकालीन शिविर में 50 से अधिक खिलाड़ी ले रहे भाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगतसिंह कॉलेज ग्राउंड में हैंडबॉल का प्रशिक्षण लेते खिलाड़ी।

जावरा | फोरलेन स्थित भगतसिंह कॉलेज खेल मैदान में ग्रीष्मकालीन हैंडबॉल प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। इसमें 9 से 18 साल तक के बालक-बालिका शामिल होकर अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण 90 दिवसीय होकर पूरी तरह नि:शुल्क है।

जावरा हैंडबॉल क्लब द्वारा आयोजित शिविर 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है। प्रतिदिन शाम 5 से 7.30 बजे तक स्थानीय सरकारी व निजी स्कूलों के 50 से अधिक खिलाड़ियों को कोच शाहिद हुसैन, विजय रावल द्वारा हैंडबॉल गेम का अभ्यास कराया जा रहा है। कोच रावल ने बताया यह शिविर विगत 10 सालों से चल रहा है। इसके माध्यम से 70-80 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हैंडबॉल स्पर्धा में अपने खेल का प्रदर्शन कर चुके हैं। क्लब द्वारा संचालित शिविर का समापन जून में होगा। इस बीच सभी प्रशिक्षणार्थियों को हैंडबॉल की बारीकियां सिखाई जाएगी। ताकि आगामी टूर्नामेंट में वे बेहतर प्रदर्शन कर अपना व अपने परिवार का नाम रोशन कर सके। आखरी दिन सभी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...