पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ध्वजा का चल समारोह निकला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा | पीपली बाजार स्थित मणिभद्र मंदिर पर शनिवार को ध्वजारोहण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लाभार्थी प्रवीण नवकार के निवास पर नवकारसी हुई। इसके बाद सकल श्रीसंघ सदस्यों ने ध्वजा का चल समारोह निकाला। यह विभिन्न मार्गों से होता हुआ मंदिर पहुंचा। जहां विधिकारक मनीष रियावन ने अष्टप्रकारी पूजन कराई। इसके बाद शुभ मुहूर्त में मणिभद्र मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। मौके पर श्रीसंघ के ज्ञानचंद चौपड़ा, पेढ़ी ट्रस्ट के प्रकाश कांठेड़, सुपार्श्वनाथ ट्रस्ट के भंवर खेमसरा, चंदनमल कोठारी, दिगंबर समाज के पवन पाटनी, पुखराज सेठी, अनिल चौपड़ा, राजेश बरमेचा, वीरेंद्र सेठिया, अंतिम कियावत, सुभाष डुंगरवाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...