जावरा | नगर के खाचरौद नाका, पहाड़िया रोड व सेजावता क्षेत्र में 20 मई रविवार सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी शहरी केंद्र के एई नवीन ढोले ने बताया सेजावता फीडर क्षेत्र में होकर निकल रही हाटपिपल्या की 33केवी लाइन शिफ्टिंग चलेगी। इसलिए सप्लाई बंद रहेगी। काम होते ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।