पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपा दस माह में दस करोड़ रुपए से बनाएगी सड़कें व नाले, दो करोड़ के कार्यों के टेंडर हुए

नपा दस माह में दस करोड़ रुपए से बनाएगी सड़कें व नाले, दो करोड़ के कार्यों के टेंडर हुए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका दस माह में करीब दस करोड़ रुपए से विभिन्न वार्ड व मोहल्लों में डामरीकरण, सीमेंट-कांक्रीट रोड व पक्के नाले बनवाएगी। दो करोड़ के कार्यों के टेंडर हो गए हैं। जल्द वर्क ऑर्डर देकर काम चालू करवाएंगे। ये काम 31 मार्च 2019 के पहले पूरे किए जाने है।

नपाध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने यह बात कही। वे शनिवार सुबह नपा उपाध्यक्ष पवन सोनी के साथ तिलक नगर में हुए दस लाख रुपए की लागत के डामरीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। रहवासियों से कहा कि तिलक नगर समेत पूरे नगर में जहां-जहां निर्माण चल रहे हैं, उनकी गुणवत्ता जांच के बाद ठेकेदारों को भुगतान किया जाएगा। निर्माण स्थल पर फ्लैक्स लगाकर शर्ते लिखी जाएगी। इनके अनुसार काम नहीं हो रहा हो तो रहवासी नपाध्यक्ष या सीएमओ के मोबाइल पर संपर्क करें। तत्काल गुणवत्ता सुधार किया जाएगा और जांच करवाएंगे। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद एवं नपा उपाध्यक्ष पवन सोनी के साथ ही पार्षद प्रतिनिधि शिखर धारीवाल, नूर हुसैन, कांट्रेक्टर आयुष शर्मा, शैलेंद्रसिंह सोलंकी आदि मौजूद थे।

काम मार्च 2019 के पहले करवाने का लक्ष्य बता रहे नपाध्यक्ष - अांटिया चौराहे से तहसीलदार बंगले तक, रेस्ट हाउस से रतलाम नाका तक रोड चौड़ीकरण, पत्रकार कॉॅलोनी से पिपलौदा रोड चौराहा तक हरियाखेड़ा रूट पर डामरीकरण व बोहरा बाखल में, अरिहंत कॉॅलोनी, गांधी कॉलोनी, शास्त्री काॅलोनी, इंदिरा कॉलोनी से कंचन टॉकीज तक नाले बनवाएंगे। पठान टोली चौराहे से रामबाग होकर महीदपुर गेट तक डामरीकरण, शुक्रवारिया चौराहा से महिदपुर गेट तक दोनों साइड नाला, मंशापूरण रोड पर न्यायाधीश बंगले के सामने नाली, सीमेंट कांक्रीट, रतलामी गेट से सेजावता पुलिया तक कव्हर्ड नाला, तालनाका से महेंद्र नगर तक नाला, सिटी मुक्तिधाम परिसर में सीसी, महात्मा गांधी स्कूल परिसर में सीसी, 68 ब्लाॅक क्वार्टर में नाली, सीमेंट कांक्रीट, 32 ब्लाॅक में नाली, अकब बिजली घर परिसर में नाली, पंजाब नेशनल बैंक से पुराना अस्पताल तक सीसी रोड, इमली वाले बाबा की दरगाह से अखिलेश कांठेड़ की दुकान तक सीसी रोड व नाला, हिंदू छिपापुरा गली में दोनों तरफ नाला, कोर्ट चौराहा़ से नीम चौक तक नाला, अस्तबल के सामने कब्रिस्तान से ईदगाह रोड तक नाला, हनुमान गली में नाली, सीमेंट कांक्रीट, गाड़ीखाना में सीमेंट कांक्रीट, मंगल पांडे बस्ती में सड़क व नाली, जबरन काॅलोनी में डामरीकरण, नाला, मंशापुरण बस्ती में सड़क व नाली, सोमवारिया में दोनों ओर नाली, सेठिया गली चौराहे से शुक्रवारिया चौराहा तक नाला बनवाया जाएगा। बाकी काम चल ही रहे हैं।

तिलकनगर में डामरीकरण की जानकारी लेते नपाध्यक्ष दसेड़ा, उपाध्यक्ष सोनी।

खबरें और भी हैं...