पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला समिति में उठा मकानों से गुजर रहे बिजली तार के साथ सड़कों पर लटक रही लाइनों का मुद्दा

जिला समिति में उठा मकानों से गुजर रहे बिजली तार के साथ सड़कों पर लटक रही लाइनों का मुद्दा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय विद्युत सलाहकार समिति की बैठक हुई। नपाध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र की समस्याएं गिनाई और निराकरण की मांग की। रहवासी मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी, 33 केवी हाई टेंशन लाइनों, सड़कों पर झूलते तार, जर्जर पोल समेत अन्य मुद्दे उठाए। समिति सभापति व कलेक्टर ने बिजली कंपनी अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

बैठक में समिति सभापति आलोट विधायक जितेंद्र गेहलोत ने आयुष्मान ज्योति योजना, ग्राम ज्योति योजना की प्रोग्रेस रिपोर्ट ली। योजनाओं के क्रियान्वयन और अधूरे काम पूरे करने के निर्देश दिए। सभापति गेहलोत ने कलेक्टर रुचिका चौहान से कहा कि वे इन योजनाओं के तहत मजरे टोले गांवों तक बिछाई लाइनों व कार्यों का सत्यापन करवाएं। समिति सचिव भाजपा जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान नए ग्रिड, क्षमता वृद्धि के क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी दी। नपाध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्र में रहवासी मकानों पर बिजली तार निकल रहे हैं। इससे हादसों का डर है। लोग कई बार आवेदन दे चुके लेकिन तार शिफ्ट नहीं किए जा रहे। खेतों में व ग्रामीण सड़कों पर बिजली तार नीचे झूल रहे हैं। कई बार इनके कारण हादसे हुए हैं। जर्जर बिजली पोल व खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे। कई लाइनमैन अपने एवजी से काम करवा रहे। वे एवजी किसानों को परेशान कर रहे हैं। समिति सभापति गेहलोत ने कलेक्टर से कहा कि वे संबंधित बिजली अधिकारियों को निर्देश देकर इन समस्याओं का निराकरण करवाएं। लाइनमैनों के वैकल्पिक कर्मचारी बंद करवाएं। बैठक में विधायक मथुरालाल डामर, संगीता चारेल, महापौर सुनीता यार्दे, जावरा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रितेश जैन, नपा लोक निर्माण समिति सभापति मोड़ीराम धाकड़, बड़ावदा मंडल से जीवनसिंह व राजकुमार चावड़ा आदि मौजूद थे।

बैठक में समस्या से अवगत करवाते नपाध्यक्ष अनिल दसेड़ा।

खबरें और भी हैं...