रीवा जिले के अगडाल में राज्यस्तरीय हैंडबाल स्पर्धा का फाइनल मैच शुक्रवार को हुआ। प्रदेशभर से चयनित 17 से 23 साल के बालक-बालिका की टीमों ने भाग लिया। जावरा टीम ने सभी टीमों को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला जबलपुर टीम से हुआ। जावरा टीम उपविजेता बनी।
हैंडबाल कोच विजय रावल ने बताया तीन दिवसीय राज्यस्तरीय हैंडबॉल स्पर्धा में नगर से 14 बालक, 7 बालिकाओं को चयन हुआ था। जावरा टीम ने पहले सतना रीजन के नवोदय ग्रुप की टीम, शिवपुरी टीम, ग्वालियर टीम, रीवा की टीम को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल जावरा की टीम और जबलपुर की टीम के बीच हुआ। जबलपुर की टीम 6-11 से जीती। जावरा टीम उपविजेता बनी। बालक वर्ग में जयेश माली, संजय कुशवाहा, शुभम शिंदे, अक्षय बैरागी, रितेश बैरागी, दीपक पाटीदार, विजयपालसिंह, संस्कार सोलंकी, विजय बैरागी, अजय बैरागी, महेंद्रसिंह, अजय रावल, जितेंद्र जयंत, नमन साधु और बालिका वर्ग में सोनाली कल्याणे, अंजली निनामा, प्राची शर्मा, नम्रता रावल, मोनाली कल्याणे, शिवानी सुय्यल, नीलम छपरी स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन किया। अतिथि केंद्रीय मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों का ट्रॉफी भेंटकर सम्मान किया।
उपविजेता टीम के खिलाड़ियों का ट्रॉफी देकर किया सम्मान।