जावरा | ग्राम न्यायालय में पदस्थ ड्राइवर को बिना बताए गायब होने तथा अनुशासनहीनता के मामले में न्यायाधीश ने कारण बताओ नोटिस दिया। नाराज होकर ड्राइवर ने न्यायाधीश के बंगले पहुंचकर उनके साथ अभद्रता की। धक्का-मुक्की करते हुए बगीचे से पत्थर उठाकर फेंका। न्यायाधीश बाल-बाल बच गए। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिटी पुलिस थाना प्रभारी एस.सी. शर्मा ने बताया प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अनिल चौधरी के आवेदन पर ग्राम न्यायालय में पदस्थ ड्राइवर दीपक शर्मा निवासी जावरा के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी ड्राइवर दीपक को पुलिस ने थाने पर हाजिर होने का नोटिस भिजवाया है। थाने के अनुसार ड्राइवर दीपक शर्मा महीनेभर से न्यायाधीश के यहां पदस्थ है। बीच में बिना बताए कहीं चला गया था और अनुशासनहीनता की। इसलिए न्यायाधीश ने नोटिस दिया था।