पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्लॉक में बन रहे 32 करोड़ 27 लाख रुपए से बैराज व तालाब

ब्लॉक में बन रहे 32 करोड़ 27 लाख रुपए से बैराज व तालाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासन ने डैम व तालाब के लिए 32 करोड़ 27 लाख रुपए स्वीकृत किए। जिनसे डैम व तालाब का काम चल रहा है। हसनपालिया व ठिकरिया डैम का काम हो चुका है। जल्द डैम तैयार हो जाएगा। शेष चार डैम और एक तालाब का काम चल रहा है।

विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने हसनपालिया व ठिकरिया डैम का निरीक्षण किया। जहां जलसंसाधन विभाग के सहायक यंत्री केएम कासोट व अधिकारियों से बाकी डैम व तालाब निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्हें गुणवत्तापूर्ण काम समय सीमा में करने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक ने ग्रामीणों से चर्चा की। अधिकारियों ने बताया धतुरिया, आलमपुर बानीखेड़ी, गोठड़ा में डेम और मांडवी में तालाब निर्माण चल रहा है। इनके बनते ही क्षेत्र के ग्रामीणों की जलसमस्या दूर होगी। जलस्तर बढ़ेगा और सिंचाई के लिए ग्रामीणों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

हसनपालिया डेम का निरीक्षण करते विधायक डॉ.राजेंद्र पांडेय।

खबरें और भी हैं...