पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान नाराज तो नहीं यह देखने कमिश्नर और आईजी पहुंचे जावरा

किसान नाराज तो नहीं यह देखने कमिश्नर और आईजी पहुंचे जावरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमिश्नर एवं आईजी समेत उज्जैन संभाग स्तर के अन्य अधिकारी शुक्रवार देरशाम आए। स्थानीय विभाग प्रमुखों की बैठक ली और कानून व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिए। एडिशनल कमिश्नर ने अरनियापिथा नई मंडी प्रांगण पहुंचकर वहां समर्थन मूल्य पर चल रही चना, सरसों व मसूर की खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया।

कमिश्नर एम.बी. ओझा व आईजी राकेश गुप्ता ने शाम 6.30 बजे आईए थाने के पास एसडीओपी ऑफिस में पुलिस, राजस्व अन्य विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। एसडीएम वीरसिंह चौहान, तहसीलदार राकेश सस्तिया से राजस्व प्रकरण, कानून व्यवस्था संबंधी प्रशासनिक तैयारी के बारे में जानकारी ली। त्योहारी सीजन में कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। आईजी गुप्ता ने सीएसपी आशुतोष बागरी, एसडीओपी डी.आर. माले, दोनों थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने, कानून व्यवस्था पर नजर रखने, एक्शन प्लान तैयार रखने के निर्देश दिए। बैठक के पहले एडिशनल कमिश्नर प्रतीक सोनवलकर ने मंडी पहुंचकर समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। खाद्य आपूर्ति अधिकारी नकवी ने जानकारी दी कि गेहूं खरीदी 15 मई से बंद हो गई है। चना, सरसों, मसूर की खरीदी 30 मई तक चलेगी।

एसडीओपी ऑफिस में निर्देश देते आईजी व कमिश्नर।

खबरें और भी हैं...