पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धोखाधड़ी करने वालों की शिकायतें, जांच हाेगी

धोखाधड़ी करने वालों की शिकायतें, जांच हाेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावरा | लोगों को ठगने और धोखाधड़ी के मामले में दो शिकायतें हुईं। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष पप्पू चारोड़िया ने एसडीएम कार्यालय व सिटी थाने में आवेदन दिया। इसमें बताया कि एक व्यक्ति खुद को पत्रकार बताते हुए ग्रामीण क्षेत्र में सरपंचों को धौंस देकर रुपए ऐंठ रहा है और राजनीतिक पार्टियों के प्रचार में जुटा है। ऐसे लोगों का वेरिफिकेशन करवाएं। हसनपालिया निवासी सईदा बी पति सरदार खां ने सिटी व आईए थाने में आवेदन दिया है। इसमें बताया कि एक व्यक्ति खुद को चैनल व साप्ताहिक न्यूज पेपर का पत्रकार बताते हुए लोन दिलाने के नाम पर रुपए ऐंठ रहा है। मुझे भैंस खरीदने के लिए दस लाख का लोन चाहिए था, उसने 20 हजार रुपए कागज तैयार करने के नाम पर मांगे। दस हजार रुपए उसके कहे अनुसार एक महिला के खाते में डाल दिए लेकिन काम नहीं हुआ। अब वह फोन तक रिसीव नहीं कर रहा और संपर्क करने पर गाली-गलौच करता है। सीएसपी आशुतोष बागरी ने बताया मामलों की जांच करवाएंगे।

खबरें और भी हैं...