तेज रफ्तार ट्रॉले का पहिया वृद्ध पर चढ़ा, मौके पर मौत
बड़ायला चौरासी | जावरा-रतलाम फोरलेन पर शुक्रवार सुबह मार्बल पत्थर से भरा ट्रॉला फोरलेन क्रास कर रहे वृद्ध पर चढ़ गया। इससे मौके पर मौत हो गई। ट्रॉला चालक कुछ दूरी पर ट्रॉले को छोड़ भाग गए। नागदा निवासी भंवरसिंह(60) बाइक से अरनियागुर्जर तरफ जा रहा था। सुबह 8.30 बजे वह फोरलेन क्रॉस कर रहा था। रतलाम तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रॉले ने टक्कर मार दी और ट्रॉले का पहिया उसके शरीर पर चढ़ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। मांगीलाल ने बताया 9.30 बजे 100 डायल मौके पर पहुंची। 10.30 बजे नगरपालिका जावरा से शव वाहन आया और मृतक के शव को सरकारी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टर ने उसका पीएम किया। औद्योगिक थाना प्रभारी डीके जोशी ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।