जावरा | नगरपालिका टाउन हॉल में चल रहे 15 दिवसीय बैडमिंटन समर कैंप का समापन हुआ। जावरा बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित शिविर में खिलाड़ियों को बैडमिंटन का प्रशिक्षण दिया। अतिथि पार्षद प्रतिनिधि खालिद खान, पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी जावेद खान ने खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट दिए। कोच धीरज शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। बिलाल खान ने क्लब गतिविधियों के बारे में बताया। अतिथियों का स्वागत अली खान, तुषार चचलानी ने किया। रौनक कोचट्टा, दानिश खान, नमन कांठेड़, आसीम आदि मौजूद थे।