पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएलओ को दी नामावली प्री रिवीजन की ट्रेनिंग

बीएलओ को दी नामावली प्री-रिवीजन की ट्रेनिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्वाचन नामावली सूची 2018 के प्रकाशन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को नगरपालिका टाउनहॉल में 267 बीएलओ का प्रशिक्षण शिविर लगाया। जो दो चरणों में हुआ। बीएलओ को प्री-रिवीजन और पुनरीक्षण कार्यक्रम की ट्रेनिंग दी। पहले बीएलओ डोर-टू-डोर सर्वे करेंगे, फिर मतदान केंद्रों पर बैठकर दावे-आपत्तियां लेंगे। निर्वाचन नामावली 2018 का अंतिम प्रकाशन 27 सितंबर को होगा।

इलेक्शन सुपरवाइजर अवधेश बोरासी ने बताया पहले चरण में मतदान केंद्र 1 से 122 और दूसरे चरण में 123 से 267 के बीएलओ को ट्रेनिंग दी। जिसमें बताया 20 जून तक सभी बीएलओ को डोर-टू-डोर सर्वें कर सूची का निर्वाचन नामावली का वेरीफिकेशन करना है। इसके बाद 21 जून से 20 जुलाई तक मतदान केंद्र की जानकारी जुटाकर सत्यापन करेंगे। 31 जुलाई से रिवीजन एक्टीविटी शुरू होगी। 31 जुलाई से 21 अगस्त तक दावे-आपत्ति लिए जाएंगे, 20 सितंबर तक उनका निराकरण होगा। 26 सितंबर से पहले निर्वाचन नामावली सूची का अपडेशन करना है। ट्रेनिंग दौरान एसडीएम वीरसिंह चौहान, तहसीलदार राकेश सस्तिया, नायब तहसीलदार रमेश मसारे मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...