पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाभिषेक किया, वधामण के लिए लगी तप त्याग की बोली

महाभिषेक किया, वधामण के लिए लगी तप-त्याग की बोली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुनिराज पीयूषचंद्रविजयजी के संयम जीवन के 25 साल होने पर उनकी संयम अनुमोदनार्थ शुक्रवार से संयम शिखर स्पर्शोत्सव शुरू हुआ। मालव केसरी हितेशचंद्रविजयजी, युवा मनीषी दिव्यचंद्रविजयजी, युवा बोधि रजतचंद्रविजयजी, उपाध्याय दिव्यचंद्रविजयजी, विदुषी किरणप्रभाश्रीजी आदि ठाणा 6 की निश्रा में सुबह श्री वर्धमान शक्रस्तव महाभिषेक हुआ। विधिकारक हेमंत वेदमुथा(मक्सी), हर्षद जैन(उन्हेल) के सान्निध्य में भक्तों ने प्रभु प्रतिमा का 250 बार अभिषेक किया।

श्री सौबृत त्रिस्तुतिक जैन श्वेतांबर श्रीसंघ और संयज रजत जयंती जयंती महोत्सव समिति द्वारा श्रीराज राजेंद्र वाटिका पर संयम शिखर स्पर्शोत्सव मनाया जा रहा है। सुबह 9.30 बजे संयम वंदनावली हुई। इसमें चारित्र के 14 उपकरणों का महत्व बताते हुए उनकी वधामण के लिए बोली लगाई। खास बात ये रही कि बोली रुपए में न होकर तप और त्याग के रूप में लगाई। रजोहरण की बोली 25 पोषण में सरोजबेन के.एम. जैन(धार), साणीबाई जैन(जावरा), मुहपत्ती की बोली 1701 सामयिक और पात्रा की बोली 601 आयंबिल में राजेंद्र महिला मंडल, कामली की बोली 21 हजार नवकारवली में राजेंद्र महिला मंडल और शारदाबेन ओमप्रकाश ने, पोथी की बोली 1700 गाथा के स्वाध्याय में डिम्पल बेन मेहता ने, डंडा की बोली एक दिन की पैदल यात्रा में प्रीति बेन देपालपुर, नवकारवली की बोली 621 एकासणा में श्री शंखेश्वर महिला मंडल ने ली। संयम वंदनावली भाविक मेहता(अहमदाबाद) ने कराई। दोपहर में 108 पार्श्वनाथ महापूजन का आयोजन हुआ।

श्रीराज राजेंद्र वाटिका प्रभु प्रतिमा का अभिषेक करते भक्तगण।

ये रहे लाभार्थी- महोत्सव के पहले दिन श्री वर्धमान शक्रस्तव महाभिषेक का लाभ भीनमाल निवासी रेखादेवी सुरेश रांका मुंबई, नवकारसी का सांडेराव निवासी हुलासीबाई मूलचंद मेहता मुंबई, सुबह के स्वामीवात्सल्य का तखतगढ़ निवासी मंछालाल खुशालचंद नेल्लूर, श्री 108 पार्श्वनाथ महापूजन का केसरीमल प्रेमचंद छाजेड़ मुंबई, शाम के स्वामीवात्सल्य का पाटन निवासी वीरमतीबेन नवीनचंद नेमचंद शाह, भगवान की अंगरचना का आहाेर निवासी मीठालाल सुखराज दंतेवाडिया, भक्ति भावना का लाभ संभव शांति जिन पेढ़ी पावा ने लिया।

रात में बिखेरे भक्ति के रंग

रात में प्रभु भक्ति का आयोजन हुआ। लवेश बुरड़, दिलीप सिसौदिया ने प्रभु भक्ति के रंग बिखेरे। चौबीसी का आयोजन हुआ। जिसका लाभ श्री शंखेश्वर महिला मंडल जावरा, राजमल भंडारी परिवार राजगढ़ ने लिया। बड़ी तादाद में समाजजन शामिल थे।

आज होंगे ये आयोजन

महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार सुबह 6 बजे राजेंद्रसूरी सहस्त्राभिषेक, 7.30 बजे नवकारसी, 8.30 बजे संयम अनुमोदना वरघोड़ा निकलेगा। 11 बजे पाटगादी पर धर्मसभा होगी। इसके बाद दोपहर 12.39 बजे श्री राजेंद्रसूरि महापूजन और उपकरण वधामणा, शाम 4 बजे दादावाड़ी से गौशाला के लिए जीवदया यात्रा निकलेगी। शाम 7.30 बजे चौबीसी मंडलों की प्रस्तुति होगी। इधर मुंबई के विनीत गेमावत, दिल्ली की प्रियंका जैन प्रभु भक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां देगी।

खबरें और भी हैं...