पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्लोरिया ने भ्रष्टाचारमुक्त शासन के नाम पर मांगा वोट

ग्लोरिया ने भ्रष्टाचारमुक्त शासन के नाम पर मांगा वोट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ग्लोरिया सोरेंग का सघन चुनावी अभियान जारी है। सेवानिवृत्त शिक्षिका सह समाजसेवी ग्लोरिया सोरेंग ने अपने प्रचार में कहा कि वे वर्षों से जनता के बीच हैं तथा सेवा कार्य कर रही हैं। वे शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भ्रष्टाचारमुक्त शासन का वादा करते हुए लोगों से वोट की अपील की। शुक्रवार को ग्लोरिया ने कुबीटोली इलाके में घर-घर पहुंचकर लोगों से वोट की अपील की। चुनाव प्रचार में ग्लोरिया के साथ उनका कैंपेन चला रही अलिशा टेटे, अर्पणा किड़ो, कमला देवी,संध्या केरकेट्टा आदि मौजूद थे।

सांसद धीरज साहू और प्रदीप बलमुचू ने किया विमर्श : कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में हो रहे प्रचार को मजबूती देने के लिए कांग्रेस से राज्यसभा सांसद धीरज साहू तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू सिमडेगा पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में अध्यक्ष की प्रत्याशी पुष्पा कुल्लू, उपाध्यक्ष प्रत्याशी कात्यायनी प्रसाद, पूर्व विधायक निएल तिर्की, पार्टी जिलाध्यक्ष रामनारायण सिंह रोहिल्ला, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनूप केशरी, रावेल लकड़ा, दिलीप तिर्की, विशाल तिर्की, वारिश रजा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...