सभी बूथों पर एजेंट नियुक्ति भी चुनौती
सभी बूथों पर एजेंट नियुक्ति भी चुनौती
प्रत्याशियों को एक तरफ अपने पक्ष में मतदान सुनिश्चित कराने के लिए प्रभावी लोगों को साधने में जुटे हैं। वहीं प्रत्येक बूथ पर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए बूथ एजेंट को किसे नियुक्त किया जाए। इसके लिए भी कार्यकर्ताओं की खोज जारी है। दलीय आधार पर यह पहली बार नगर निकाय का चुनाव हो रहा है। इस लिहाज से प्रत्येक प्रत्याशियों के पास सभी बूथों पर एजेंट की नियुक्ति भी एक चुनौती है। किसी भी प्रत्याशी की अपनी पहुंच सभी बूथों तक नहीं है। प्रत्याशियों के पास पार्टी के आधार पर बूथों में एजेंट की नियुक्ति का पुराना अनुभव अवश्य है। लेकिन किसी भी प्रत्याशी का स्व स्पर्शी संपर्क नहीं होने के कारण बूथ एजेंटों का टोटा है।