पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थम गया भोंपू का शोर, आज सिर्फ डोर टू डोर

थम गया भोंपू का शोर, आज सिर्फ डोर टू डोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहरदगा नगर क्षेत्र में 16 अप्रैल होने वाले मतदान की तिथि से 48 घंटे पूर्व लाउडस्पीकर के शोर शनिवार शाम थम गए। अब मात्र प्रत्याशी डोर टू डोर चलाकर वोट अपील कर सकेंगे। प्रचार प्रसार थमते ही प्रत्याशी व समर्थक बूथ मैनेजमेंट में जुट गए हैं। शनिवार को सभी निकटतम समय में युद्ध स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाते नजर आए। वहीं मतदाताओं में निष्पक्षता व शिक्षा की ओर झुकाव देखने को मिल रहा। वहीं इस जीत की दौड़ में कुछ प्रत्याशी नए तरकीब अपनाते नजर आ रहे तो कोई सिस्टम से भी आगे निकलने की कोशिश में रहा। प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं हो दी गई। राजनीति के बीच कोई समझौता नहीं हुआ। प्रचार प्रसार के लिए महिलाएं भी पीछे नहीं रही। अब जीत किसकी होगी यह तो 20 अप्रैल को ही तय होगा। 16 अप्रैल को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा।

कदम मिला तय करेंगे विकास का सफर : बलराम

आजसू से उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी बलराम कुमार ने जनसंपर्क अभियान को जारी रखते हुए विभिन्न मुहल्लों का दौरा किया। उन्होंने अपने पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि वे नप में आएंगे तो लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास का सफर तय करेंगे। विकास का वादा नहीं बल्कि यह घोषणा है। लोगों को रोजगार, बिजली, पानी की समुचित सुविधा दिलाना उनका पहला प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार को कोई समझौता नहीं होने देंगे। कहा नप में पारदर्शिता के साथ कार्य को अंजाम दिया जाएगा। साथ ही लोहरदगा की ऐतिहासिक तालाब विक्टोरिया व ठकुराइन तालाब को जर्जरता से मुक्ति दिलायी जाएगी।

धर्मेंद्र ने किया तूफानी दौरा

वार्ड नंबर सात के पार्षद पद के उम्मीदवार धर्मेंद्र भगत ने समर्थकों के साथ वार्ड क्षेत्र में तूफानी दौरा किया। उन्होंने करचा टोली, मास्टर कॉलोनी, नीम मुहल्ला, रहमत नगर, मैना बगीचा, हिंडालको, छोटा स्टेशन टोली आदि अन्य गली मुहल्लों का दौरा कर लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। धर्मेंद्र ने वार्ड क्षेत्र के लोगों को विकास, बिजली, पेयजल, नाली संबंधित अन्य समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया। कहा कि यदि लोगों का समर्थन मिलेगा तो किए गए वादों को पूरा करेंगे।

बूथ मैनेजमेंट में जुटे प्रत्याशी व समर्थक, मतदाताओं में निष्पक्षता और शिक्षा की ओर दिख रहा झुकाव, मतदान कल
खबरें और भी हैं...