पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर भवन में मतगणना कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

नगर भवन में मतगणना कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर भवन में बुधवार को मतगणना को लेकर कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। एसी रंजीत कुमार सिन्हा की अगुवाई में कर्मियों को कई जानकारी दी गई। सभी को ईवीएम के खोलने से लेकर गिनती तक के तरीके बताए। कहा कि सभी सभी कर्मी नियमसंगत अपना कार्य करेंगे। ड्यूटी के दौरान गायब रहने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। सुनील चंद्र कुंवर ने ईवीएम खुलने से जुड़ी तमाम प्रक्रियाओं को भी स्पष्ट किया। इधर वार्ड 8 के पार्षद पद की प्रत्याशी अविनाश कौर ने कहा कि वार्ड के सभी प्रत्याशियों को अभिकर्ता नियुक्ति के लिए कहा जा रहा है कि आपको सेन्हा प्रखंड जाकर आर्डर लेना होगा। आपने जब प्रपत्र खरीदा था, तो सेन्हा के सीओ ड्यूटी में थे। जिसपर प्रत्याशियों ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि अभिकर्ता निर्वाचन के लिए सेन्हा जाए। अगर कोई पेशरार के सीओ, बीडीओ ने प्रपत्र लिया होगा तो नगर परिषद के प्रत्याशी अब पेशरार जाएंगे। कहा कि जान बूझकर उम्मीदवारों को परेशान किया जा रहा है। वहीं नप चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद पद पर खड़े प्रत्याशियों का मतदान के बाद से जनता के प्रति आभार का संदेश जारी है। सोशल मीडिया पर वाट्सअप, फेसबुक आदि से लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...