पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेवई के पीडीएस दुकानदार का लाइसेंस किया निलंबित

सेवई के पीडीएस दुकानदार का लाइसेंस किया निलंबित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवई में जनवितरण प्रणाली की दुकान की संचालिका सुधा झा की अनुज्ञप्ति को निलंबित कर दिया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी मयंक भूषण ने इस संबंध में आदेश पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण के समय सुधा झा और उनके पति द्वारा लाभुकों के साथ अभद्र व्यवहार करने से संबंधित जानकारी मिली थी। इससे संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। बताया गया कि 13 अप्रैल को स्पष्टीकरण मांगा गया था। इस दुकान से संबंधित 51 राशन कार्डधारियों ने एसडीओ जगबंधु महथा को आवेदन पत्र सौंपकर संचालिका सुधा झा के विरुद्ध कम अनाज देने, अधिक पैसे लेने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इधर सुधा झा ने कारणपृच्छा का जवाब 15 अप्रैल को दिया।

खबरें और भी हैं...