वैकल्पिक पहचान पत्र से भी कर सकेंगे मतदान
वैकल्पिक पहचान पत्र से भी कर सकेंगे मतदान
नगर परिषद चुनाव में मतदाता पहचान पत्र नहीं रहने पर दूसरे वैकल्पिक कार्डों के जरिए भी मतदान कर सकते हैं। बताया गया कि मतदाता पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस , बैंक व डाकघर के पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन कार्ड, स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणिक फोटो मतदाता पर्ची, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर पत्र के जरिए भी मतदान कर सकेंगे।