पुलिस सख्त कार्रवाई करे : मुखिया
पुलिस सख्त कार्रवाई करे : मुखिया
गोविंदपुर पंचायत की मुखिया रजनी मिंज ने कहा कि पंचायत में आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई है। पुलिस प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई करे। क्षेत्र के लोग आपराधिक घटनाओं से काफी डरे सहमे हुए हैं।
पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं : थाना प्रभारी
जारी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि सभी घटनाओं की छानबीन की जा रही है। पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं। आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही पुलिसिया गस्ती को तेज किया गया है। जल्द ही सभी कांडों का उदभेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।