पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला और छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में एक धराया

महिला और छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में एक धराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बादल कुसिंह को जारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

भास्कर न्यूज|जारी

जारी थाना क्षेत्र के बड़काडीह गांव की विवाहित महिला व छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी रुद्रपुर निवासी बादल सिंह उर्फ बादल कुमार सिंह को जारी पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य एक आरोपी विनय सिंह फरार है।

शुक्रवार को बड़काडीह गांव की 11वीं की स्कूली छात्रा व एक विवाहिता के साथ बंदूक के नोंक पर मसानिया पहाड़ में रुद्रपुर निवासी विनय सिंह और बादल सिंह ने दुष्कर्म किया था। किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद बड़काडीह, डूमर टोली और डुमरपानी के ग्रामीणों ने पारंपरिक हथियार से लैस होकर जंगल में छापेमारी कर आरोपियों की सेंदरा करने की योजना बनाई थी। इधर मामला दर्ज होने के बाद चैनपुर एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 3 दिन के अंदर आरोपी बादल सिंह उर्फ बादल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि फरार आरोपी बिनय सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। छापेमारी टीम में थानेदार अरविंद कुमार, राकेश दुबे मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...