पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर की 11 एटीएम में छह रही बंद लाइन लगाकर लोगों ने निकाले रुपए

शहर की 11 एटीएम में छह रही बंद लाइन लगाकर लोगों ने निकाले रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय में विभिन्न बैंकों की 11 एटीएम है। लेकिन मंगलवार को सिर्फ 6 एटीएम ही खुली रही, जहां से लोगों ने लाइन लगाकर रुपए निकाले। शहर के प्रिंस चौक से लेकर महावीर चौक तक सड़कों के किनारे एटीएम के पास लोगों की भीड़ लगी रही, लेकिन अधिकांश से लोग मायूस होकर लौटे। छुट्टी के दिनों में लगभग सभी एसटीएम का शटर डाउन रहता है। वहीं कई एटीएम सुबह के आठ बजे खुलते हैं और शाम ढलते ही बंद कर दिए जाते हैं।

एटीएम खुले भी रहते हैं तो इनमें राशि नहीं होती है। अधिकतर एटीएम में प्राय: कैश नहीं है का सूचना बोर्ड टंगा हुआ दिखता है। तकनीकी खराबी का सिलसिला लगातार जारी रहता है। जिला मुख्यालय में पिछले तीन-चार दिनों से स्थिति काफी बिगड़ गई है। मंगलवार को भी एटीएम से रुपए निकालने को लेकर ग्राहक काफी परेशान दिखे। प्रिंस चाैक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया के एटीएम पहुंचे ग्राहकों को भी मायूस होकर लौटना पड़ा। बताया गया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की एटीएम में कुछ खराबी थी। महावीर चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में लोगों की काफी भीड़ दिखी। लोगों का कहना है कि अन्य बैंकों के एटीएम के प्राय: खराब रहने के कारण इस एटीएम को ग्राहकों का भारी बोझ है और यहां से पैसे निकालने में लंबा इंतजार करना पड़ता है। यहां भी कई बार घंटों लाइन लगने के कारण एटीएम तक पहुंचने पर कैश खत्म हो जाने की बात या तकनीकी खराबी आ जाने की बात कह दी जाती है। प्रखंड कार्यालय के निकट स्थित यूको बैंक के एटीएम से भी रुपए निकालने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। यह एटीएम खुला था लेकिन मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी।

ग्राहकों ने बताया कि कुछ एटीएम में सिर्फ उसी बैंक का एटीएम कार्ड स्वीकार किया जा रहा है। अन्य बैंकों के कार्ड को रिजेक्ट किया जा रहा है। दोपहर साढ़े 12 बजे तक एचडीएफसी बैंक के एटीएम से लोगों को पैसे मिले। इसके बाद यहां पैसे खत्म हो गए। दोपहर में आईसीआईसीआई बैंक से पैसा निकलना शुरू हुआ। मंगलवार की शाम यूनियन बैंक से लाेगों ने राशि निकाली।

इन बैंकों की है एटीएम

बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीबीआई बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, यूनियन बैंक, यूको बैंक, स्टेट बैंक और बैंक ऑफ इंडिया।

खबरें और भी हैं...