पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस झामुमो के प्रत्याशियों के साथ भीतरघात, चुनाव में राह हुई कठिन

कांग्रेस-झामुमो के प्रत्याशियों के साथ भीतरघात, चुनाव में राह हुई कठिन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहली बार दलगत आधार पर हुए नगर निकाय चुनाव में दो राजनीतिक दलों कांग्रेस और झामुमो के प्रत्याशियों को भीतरघात का सामना करना पड़ा है और चुनाव में इनकी राह कठिन हुई है। इस बात का संकेत मोबाइल पर बातचीत के तीन ऑडियो सामने आने के बाद मिले हैं। कांग्रेस में भीतरघात की आशंका टिकट बंटने के बाद से ही की जा रही थी। सोमवार को वोटिंग खत्म होने के बाद राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत के तीन ऑडियो सामने आए हैं जिससे इस बात काे बल मिल रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों में सबकुछ ठीक ठाक नहीं रहा है। ऑडियो चुनाव प्रचार के दौरान के हैं तथा इन्हें कुछ प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने जान बूझकर वोटिंग के बाद सोशल मीडिया में वायरल किया है। दलों के कुछ कार्यकर्ताओं ने मौके की नजाकत के अनुसार अपनी पसंद के उम्मीदवार के पक्ष में काम किया और अपनी ही पार्टी के दूसरे पद के उम्मीदवार के खिलाफ भीतरघात से भी नहीं चूके। 20 अप्रैल को होने वाली जनगणना से पहले विभिन्न स्थानों पर चुनाव में रूचि रखने वाले लोगों के द्वारा जोड़ घटाव करने का क्रम भी जारी है तथा लोग अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों महत्वपूर्ण पदों पर कौन प्रत्याशी आगे रहेंगे।

दूसरा ऑडियो 14 मिनट 56 सेकेंड का

दूसरा ऑडियो 14 मिनट 56 सेकेंड का है। इसमें झामुमो के एक प्रत्याशी की बातचीत एक निवर्तमान वार्ड पार्षद सह झामुमो कार्यकर्ता से हो रही है। बातचीत में कई बार इन बातों का जिक्र है कि मुस्लिम बहुल इलाकों में प्रचार कर रहे पार्टी के कुछ लोग सिर्फ उपाध्यक्ष पद पर जीत के लिए फोकस कर रहे हैं तथा अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दे देने की बात समझा रहे हैं। साथ ही ईसाई बहुल इलाके में इसका ठीक उल्टा कर रहे हैं और उपाध्यक्ष पद के लिए एक निर्दलीय को वोट देने और अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं। चुनाव प्रचार के क्रम में झामुमो के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के बीच आपस में तालमेल भी नहीं कराए जाने की चर्चा है और अध्यक्ष प्रत्याशी की पकड़ वाले खड़िया बहुल इलाकों में उपाध्यक्ष का प्रचार नहीं किए जाने की चर्चा ऑडियो में है। जिला समिति द्वारा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार में रूचि नहीं लिए जाने की बात भी ऑडियाे में कही गई है।

पहला ऑडियो 56 सेकेंड का

मोबाइल पर हुई बातचीत का यह ऑडियो 56 सेकेंड का है। इसमें कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी के समर्थक वार्ड क्षेत्र के एक व्यक्ति से बातचीत कर रहे हैं। बातचीत में दो युवकों नवीन और सरोज के नाम का जिक्र हुआ है और कहा गया है कि क्षेत्र में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे कुछ लोग अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पुष्पा कुल्लू के लिए तो वाेट मांग रहे हैं लेकिन उपाध्यक्ष पद के लिए एक निर्दलीय उम्मीदवार को वोट देने की बात समझा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...