लातेहार | नालसा दिल्ली के निर्देश पर लातेहार मंडल कारा में सोमवार को पांचवें दिन महिला कैदियों एवं उनके बच्चों के लिए कानूनी सेवाएं बढ़ाने के लिए अभियान कार्यक्रम जारी रहा। इसमें अधिवक्ता सविता साहू ने महिला कैदियों को कानून से संबंधित तथा महिलाओं के अधिकारों से संबंधित कई जानकारियां दी। इसी दौरान पारा लीगल वॉलेंटियर का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ।