पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने रखी धुमकुड़िया भवन की आधारशिला

विधायक ने रखी धुमकुड़िया भवन की आधारशिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिलान्यास करते विधायक व अन्य।

भास्कर न्यूज|जारी

अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड मुख्यालय स्थित जारी ग्राम कड़ा सरना के समीप विधायक शिवशंकर उरांव ने आदिम जनजातियों के बैठक की सुविधा के लिए आदिम जनजाति सामाजिक-सांस्कृतिक भवन धुमकुड़िया का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि आदिम जनजातीयों ने प्रखंड मुख्यालय में अपने समस्याओं, अपनी बातों को एक साथ रखने के लिए एक निश्चित जगह की मांग थी। उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए जारी ग्राम के कड़ा सरना के पास आदिम जनजातिय सामाजिक सांस्कृतिक भवन की आधारशिला रखी गई है। इस भवन के निर्माण के लिए 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दिलीप बड़ाईक ने भूमि दान दी है।

इस मौके पर भूमि पूजन बैगा संध्या कोरवा, पंडित नंद किशोर नंद, मनजीत बैगा ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष प्रह्लाद साय, जगत प्रसाद सिंह, फुदन विश्वकर्मा, अवधेश प्रताप सहदेव, संत कुमार भगत, राजेंद्र कोरवा व कामेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...