नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, त्रिची ने टाटा मोटर्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत रिसर्च और एजुकेशन के क्षेत्र में इनोवेटिव प्रोग्राम की शुरुआत की जाएगी, जिसमें छात्रों को मौजूदा टेक्नोलॉजी को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी। संस्थान के अनुसार यह कदम इंडस्ट्री को एकेडमिक्स के साथ बेहतर तरीके से जोड़ने में मददगार साबित होगा। इसके तहत छात्रों को टाटा मोटर्स के जारी कुछ प्रोजेक्ट को करीब से देखने और इनमें भाग लेने का मौका भी मिलेगा।