सेन्हा | सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र में मलेरिया के प्रकोप से बचाने के लिए डीडीटी का छिड़काव किया जा रहा है। डीडीटी छिड़काव का कार्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा कराया जा रहा है। छिड़काव करवा रहे एमपीडब्ल्यू अनुज सिंह ने बताया कि मलेरिया, डेंगू,टायफायड आदि जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए डीडीटी का छिड़काव आवश्यक है। बीमारियों से बचने के लिए लोगों को सफाई के प्रति जागरूक होना जरूरी है। डीडीटी छिड़काव का कार्य खाम, तोतरो, चुरुवे और बिढ़नी आदि गांव में पूरा हो गया है। बाकी अन्य गांव में छिड़काव जारी है। छिड़काव का कार्य में मुख्य रूप से सहयोग करने वालों में दसरथ उरांव, बुधमन उरांव, शैलेश आदि अन्य शामिल हैं।