जरूआखेड़ा| रविवार शाम 7 बजे ठाकुरबाबा मंदिर के नीचे बालकिशन के ढाबे के पास जरुआखेड़ा निवासी अखिलेश कुर्मी आपने साथी राजा विश्वकर्मा के साथ अपनी बाइक से खुरई जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें घटना स्थल पर ही अखिलेश कुर्मी उम्र 25 साल की मौत हो गई वहीं घायल राजा विश्वकर्मा को इलाज के लिए खुरई भेजा गया।
कैंसर से पीड़ित आदिवासी ने मालगाड़ी से कटकर की आत्महत्या : जरूआखेड़ा। रविवार को खैराई रेल्वे के 13 नं फाटक के पास ग्राम हनोतापरिक्षत निवासी बिहारी आदिवासी उम्र 55 साल ने मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने बताया की उक्त वृद्ध बहुत समय से कैंसर रोग से पीड़ित था।