दो मोटर साइकल की टक्कर में एक की मौत
दो मोटर साइकल की टक्कर में एक की मौत
जशपुरनगर | दो बाइक की टक्कर में एक की इलाज के दौरान मौत हो गई,दो अन्य घायल हो गए मामला कोतबा चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक अंबाकछार निवासी मनोधर यादव अपने बेटे के साथ कोतबा गया था। शाम को काम करने के बाद बाइक क्रमांक सीजी14एमसी2194 से घर जा रहे थे। दूसरी आेर से आ रही बाइक के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे तीनों गिर गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक केन्द्र में भर्ती कराया गया। मनोधर की हालत गंभीर होने से उसे रायपुर रैफर कर दिया पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर सोल्ड बाइक चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए, 337 में मामला दर्ज कर लिया है।