पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब बदले पैटर्न पर होगा सीटीईटी का पेपर, मई में होगी परीक्षा

अब बदले पैटर्न पर होगा सीटीईटी का पेपर, मई में होगी परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर | सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) मई में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन कराएगा। बोर्ड ने सीटीईटी के सिलेबस में बदलाव किया है। इसके तहत स्टूडेंट्स बदले हुए पैटर्न पर यह पेपर देंगे। इसमें अभी तक मैथ के सवाल पूछे जाते थे, लेकिन अब मैथ के साथ साइंस के भी सवाल पूछे जाएंगे। साथ ही दो एक्जाम के बीच 30 मिनट का समय बढ़ा दिया गया है। इसमें चाइल्ड डवलपमेंट से 30 नंबर, भाषा-1 से 30 नंबर, भाषा-2 से 30 नंबर के सवाल पूछे जाएंगे। वहीं गणित और पर्यावरण अध्ययन से 30-30 नंबर के होंगे।कक्षा 6 से 8 तक: इसमें पहले स्तर की ही तरह चाइल्ड डवलपमेंट, भाषा-1 एवं भाषा-2 से 90 नंबर के सवाल पेपर में आएंगे। गणित व साइंस से 60 नंबर और सोशल स्टडीज व सोशल साइंस से 60 नंबर के सवाल पूछे जाएंगे।

खबरें और भी हैं...